फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख उपभोक्ताओं को आज नहीं मिलेगी बिजली

Sat, 25 Mar 2017 11:23 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के करीब चार लाख उपभोक्ताओं को रविवार को बिजली नहीं मिलेगी। यह किसी फॉल्ट की वजह नहीं, बल्कि अमावां ट्रांसफार्मर मिशन से सलोन के रग्घूपुर ट्रांसमिशन को जोड़ने के लिए मेन बस का निर्माण किया जाएगा। यह काम दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। उसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सलोन तहसील और ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में बिजली की समस्या को देखते हुए सलोन क्षेत्र के रग्घूपुर में 132 केवी उपकेंद्र का निर्माण किया गया है, जो लगभग बनकर तैयार हो गया है। इस उपकेंद्र को अमावां ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अमावां ट्रांसमिशन में मेन बस का निर्माण किया जाएगा।

यह कार्य दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जो शाम को पांच बजे तक चलेगा। ट्रांसमिशन के एसडीओ एके मौर्य ने बताया कि मेन बस का निर्माण होने के लिए पावर ग्रिड अमावां से पांच घंटे के लिए शटडाउन लिया गया है। अमावां ट्रांसमिशन से ही डलमऊ, बछरावां, त्रिपुला ट्रांसमिशन जुड़े हैं।
विज्ञापन


इन ट्रांसमिशन से करीब 35 सब स्टेशनों को आपूर्ति होती है। आपूर्ति बंद होने के संबंध में डिस्टीब्यूशन के अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव को जानकारी दे दी गई है। अधीीक्षण अभियंता ने बताया कि इसके संबंध में सभी एक्सईएन और एसडीओ को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें