फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल

Sat, 03 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सड़क दुर्घटनाओं में ग्राम प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। शुक्रवार सुबह लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर सवैया हसन गांव के पास डलमऊ थाना क्षेत्र के नरेंद्र नगर निवासी जैसू पटेल की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। स्कूटी पर उनकी मां ममता पटेल भी बैठी थीं। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, कानपुर-उन्नाव राजमार्ग पर बाहरपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे खड़े ठेले से टकराकर बाइक सवार बभनपुर गांव निवासी रमेश कुमार व उनके साथी बभनपुर ग्राम प्रधान पुत्तीलाल मौर्य घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों का इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें