फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: साइबर ठग गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। सोशल मीडिया पर विदेशी युवक बनकर युवतियों से दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार शातिरों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार स्मार्ट मोबाइल फोन, तीन पासबुक, दो एटीएम कार्ड और 1.75 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को जोहवाशर्की स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में अरविंद कुमार लोगों को ठगी का शिकार बनाने के प्रयास में था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। इस पर हरचंदपुर थाने के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी दरोगा प्रवेश तुषार की तहरीर पर ठगी की एफआईआर दर्ज की गई थी।

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह दतौली लिंक रोड के पास से हरचंदपुर क्षेत्र के जोहवाशर्की निवासी अरविंद कुमार, प्रसून जयंत, शिवामिश्रा और मिथलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपी साइबर ठग गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे साइबर धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से मेट्रोमोनियल साइट पर विदेशी व्यक्ति के नाम पर फेक प्रोफाइल बनाकर भोली-भाली लड़कियों से चैट करते हैं। उनको विश्वास में लेकर उनसे शादी करने का वादा करते हैं।

महंगे गिफ्ट भेजने का दावा करते हैं। इसके बाद कस्टम अफसर बनकर उन लोगों को फोन कर कहा जाता था कि आपका इतना महंगा गिफ्ट आया है, जिसका आपको टैक्स जमा करना है। टैक्स जमा कराने के बहाने हम लोग उन लड़कियों से रुपये अपने खातों में मंगा लेते थे। फिर उन्हें चेक व एटीएम के माध्यम से निकाल लेते थे।

सीओ ने बताया कि कई लोगों को आरोपी ठगी का शिकार बना चुके हैं। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, तीन बैंक पासबुक, दो एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें