रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांधीनगर-अमेठी मार्ग पर भूमि पूजन बैरियर के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान कार सवार चार युवकों के पास से देशी बम बरामद होने से हड़कंप मच गया। युवकों ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में गए थे, जहां आतिशबाजी के लिए गोले रखे थे। पुलिस ने चोरों युवकों को जेल भेज दिया है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांधी नगर चौराहे के पास भूमि पूजन बैरियर बनाया गया है। यही पर लोगों की चेकिंग करके आने-जाने दिया जा रहा है। नसीराबाद एसओ श्रीराम पांडेय अपने हमराही के साथ मंगलवार रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। अमेठी की तरफ से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने कार नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा करके वाहन को घेर लिया। कार की तलाशी के दौरान कार में चार संदिग्ध देशी बम मिलने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। कार में सवार चारों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि एक फंशन कार्यक्रम से लौट रहे थे। आतिशबाजी के लिए लेकर गए थे। एसओ ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आशीष कुमार तिवारी, शिवम सिंह, निवासी हाजीपुर व उदय सिंह निवासी जानकीपुर मजरे सरांय व अनुज कुमार सिंह निवासी हाजीपुर थाना नसीराबाद बताया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों युवकों को जेल भेज दिया।