फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां इलाके के नीम टीकर गांव के पास निजी बैंक के अफसर से हुई लूट का पर्दाफाश सोमवार को पुलिस ने कर दिया। वारदात में शामिल हरदोई जिले के एक ही गांव के तीन शातिरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद किया है। निजी बैंक अधिकारी से लूटे गए 77,400 की नगदी के साथ ही कई मोबाइल, टैब, रजिस्टर, तमंचा व बाइक आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को किरण हाल में लूट का खुलासा करते हुए एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 24 जून को बछरावां क्षेत्र के नीमटीकरण गांव के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। एक निजी बैंक के अधिकारी मनीष कुमार से 1.10 लाख रुपये व अन्य सामान लूट लिए गए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद बछरावां पुलिस को लूट का खुलासा करने के आदेश दिए गए थे।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने हरदोई जिले के संडीला थाने के सांक गांव निवासी करन मौर्या, पारुल द्विवेदी, अभय त्रिपाठी उर्फ चीकू के साथ जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के रामपुर सुदौली निवासी विनीत कुमार उर्फ अतुल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिरों ने 24 जून की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। शातिरों के पास से लूट के 77,400 रुपये, मोबाइल, टैब, रजिस्टर, तमंचा व बाइक आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बछरावां क्षेत्र के रामसुदौली निवासी शातिर विनीत उर्फ अतुल 20 मई को हरदोई जिले के संडीला में एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। वहीं उसकी मुलाकात शातिर करन, पारुल व अभय से हुई थी। शादी समारोह में ही शातिरों ने निजी बैंक के अफसर के साथ लूट की वारदात करने की साजिश रची।
24 जून को नीम टीकर के पास संडीला के तीनों शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद विनीत उन लोगों को मिला और लूटे गए 1.10 लाख रुपये का आपस में बंटवारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें