फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

Sun, 07 Dec 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास जुटी भीड़।
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार भिड़ंत होने के कारण बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे से परिजनों में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के बीच का पुरवा मजरे जरौला गांव निवासी सतीश उर्फ गोली यादव (28), पूरे लोहारन मजरे भुएमऊ गांव निवासी धर्मराज यादव उर्फ छोटू (30) निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। चकरार गांव निवासी दिनेश उर्फ राहुल सिंह (31) डीह से रायबरेली की तरफ जा रहे थे।

रात करीब 10 बजे बजे रायबरेली-परशदेपुर राजमार्ग स्थित जगदीशपुर गांव के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सतीश और राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


धर्मराज की हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस का मानना है कि युवकों के सिर, हाथ, पैर में चोटें आईं। यदि हेलमेट लगाए होते तो दोनों युवकों की जान बच सकती थी।


भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि बाइकों की टक्कर में दो युवकों की जान गई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


चाचा के साथ काम करते थे सतीश
सतीश के चाचा अवधेश यादव कलेक्ट्रेट में बैनामा लेखक हैं। सतीश चाचा के साथ काम करते थे। उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी। सतीश की मौत से उनकी पत्नी प्रियंका के आंसू नहीं थम रहे हैं। पति को याद करके रह-रहकर पत्नी रो पड़ती हैं। उनका एक बेटा प्रत्यूष (2) है। उधर, मृतक दिनेश जिला मुख्यालय स्थित एक पेट्रोलपंप पर नौकरी करते थे।

शुक्रवार को उनकी छुट्टी थी, लेकिन साथी के न रहने पर वह नौकरी करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। दिनेश की मौत से उनकी पत्नी गोल्डी सिंह पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा बेटी मिष्ठी (3), बेटे विराट (1) को छोड़ गए हैं। दिनेश की मौत से अन्य परिजन भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें