फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संदिग्ध हालात में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

Thu, 04 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
झकरासी गांव में युवक की मौत से गमगीन परिजन।
विज्ञापन
राही। झकरासी गांव के पूर्व प्रधान के बेटे राजेश यादव (28) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह गांव के बाहर नलकूप के पास राजेश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजेश के कान से खून निकल रहा था। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान अरुण कुमार उर्फ गोले यादव के मुताबिक छह साल पहले राजेश दिल्ली में दौड़ की तैयारी कर रहा था। इसके बाद घर आकर रहने लगा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे राजेश घर से अचानक लापता हो गया था। सुबह करीब सात बजे गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो दूसरे व्यक्ति के नलकूप के पास बेटे का शव मिला। पिता का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। घटना की जांच करके प्रकरण में कार्रवाई की जाए।

राही ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र उर्फ राजू यादव के मुताबिक राजेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से परिजनों में रोना पीटना मचा है। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की मोबाइल के लोकेशन के जरिए पता लगाया जा रहा है कि घर से लापता होने के बाद राजेश किन स्थानों पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें