फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को दिए करंट के झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। शादी के दो साल बाद दहेज न मिलने पर पति ने हैवानियत की। विवाहिता को कई दिन तक करंट के झटके दिए। जानकारी होने पर बेटी के पास पहुंची मां को भी पीटा। ससुरालियों ने मां-बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में दोनों पक्षों में समझौता कर लेने की बात कह रही है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के अभई सागर गांव निवासी स्वाति देवी की शादी कोतवाली क्षेत्र के पूरे घासीराम मजरे उसरैना गांव निवासी एक युवक के साथ दो साल पहले हुई थी। शादी में दान-दहेज भी दिया गया था लेकिन ससुराल वालों का पेट नहीं भरा।
आरोप है कि पति ने विवाहिता से दहेज में बाइक, सोने की चेन, कूलर, फ्रिज व एसी की मांग की थी। उसकी मां ने जब देने से मना किया तो पति आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी दहेज न मिलने पर कई दिन करंट के झटके दिए। उसने आपबीती मां को बताई। उसकी मां शिकायत लेकर घर पहुंची तो उसके पति, सास, ससुर, देवर, ननद ने मां बेटी को जमकर पीटा और घर से भगा दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
पीड़िता मामले में कार्यवाही न होने पर आत्महत्या की बात कह रही है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें