फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार बकाएदार किसानों को नोटिस

Fri, 12 Feb 2016 12:47 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों के पांच हजार किसानों को बकाए का नोटिस भेजा गया है। इन पर करीब दो करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर यदि कृषकों ने भुगतान जमा न किया तो उनके नलकूपों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में निजी नलकूपों के करीब नौ हजार कनेक्शन हैं।

इनमें से पांच हजार कनेक्शनधारकों पर कॉर्पोरेशन का दो करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया है। इन बकाएदारों को कॉर्पोरेशन की ओर से नोटिस जारी करके बिजली का बिल जमा करने की अंतिम चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


किसी कृषक पर पांच हजार तो किसी 50 हजार रुपये का बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि कृषकों को नोटिस भेजा गया है।

इसके बाद भी यदि किसान बिल जमा नहीं करते तो उनके नलकूपों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। लालगंज क्षेत्र के 25 कामर्शियल और औद्योगिक कनेक्शनधारकों की सूची एसडीओ रोहित सिंह को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


इन उपभोक्ताओं ने 51 लाख रुपये का बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे। एसडीओ ऊंचाहार शत्रुघ्न सिंह व जेई शीवेंद्र मोहन की टीम ने जगतपुर क्षेत्र में बिजली की बिल जमा न करने पर 11 ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें