रायबरेली। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह सात बजे एक ऑटो शहर की तरफ आ रहा था। राजघाट के पास कार से टक्कर लग गई। इससे ऑटो सवार चक सिंघरिया गांव निवासी आर्यन (6), आरुषि (7), गुड़िया (25), नकफुलहा निवासी रामधनी (37), टिकरा निवासी शिवम (11) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।