फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के प्रसाधन में मिला पांच माह का भ्रूण

विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को जिला अस्पताल के अपातकालीन कक्ष के वार्ड के प्रसाधन में भ्रूण की सूचना पर ज - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी के वार्ड के प्रसाधन में बुधवार सुबह करीब पांच माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते स्वास्थ्यकर्मियों और रोगियों के तीमारदारों की भीड़ एकत्र हो गई। सीएमएस ने इसकी जानकारी अस्पताल की पुलिस चौकी को दी। चौकी पुलिस ने वार्ड में पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी के सामने ही इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। बुधवार सुबह सफाईकर्मी प्रसाधनों की सफाई करने के लिए पहुंचा तो प्रसाधन की सीट पर ही करीब पांच माह का भ्रूण मिला। ब्लड भी पड़ा मिला। सूचना पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया।
चौकी इंचार्ज विजयेद्र सिंह का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में वार्ड के स्टाफ व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी होते ही पुलिस बुलाई गई। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी मरीज के साथ आई महिला का भ्रूण गिर गया। भ्रूण गिरने के कई कारण हो सकते हैं। पुलिस जांच कर रही है। स्थिति अपने आप सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें