फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधियों में जिले को मिले पांच करोड़ रुपये

Thu, 20 Aug 2015 12:05 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद निधि से जिले के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें सांसद सोनिया गांधी और राज्यसभा सदस्य सतीश शर्मा दोनों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


कार्यों के लिए प्रस्ताव पहले ही आ गए थे। डीआरडीए में कार्यों को कराने के लिए इस्टीमेट पास किए जा रहे हैं। जल्द ही विकास कार्य आरंभ हो जाएंगे।

राज्यसभा सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा को नए वित्तीय वर्ष में पहली किस्त विकास कार्य कराने के लिए मिली है, जबकि सांसद सोनिया गांधी को दूसरी किस्त के रूप में ढाई करोड़ रुपये मिले हैं।

सांसद सोनिया व राज्यसभा सदस्य सतीश शर्मा ने एक महीने पहले ही कार्यों को स्वीकृति देकर डीआरडीए को प्रस्ताव भेज दिए थे। राज्यसभा सदस्य ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये सोलर लाइट लगवाने में खर्च करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य कार्य भी शामिल हैं। सांसद सोनिया ने सड़क, स्कूलों में कक्ष व अन्य कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। पीडी इंद्रसेन सिंह का कहना है कि प्रस्तावों को पास किया जा रहा है। निधि से बजट भी मिल गया है। जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें