फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुठभेड़ में सराफा व्यवसायी समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
खपर मंगल पुलिया के पास शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार रात सराफा व्यवसायी समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक बदमाश पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। जांच में पता चला है कि यह सभी चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। काफी समय से इस कार्य में लिप्त हैं। बदमाशों की निशानदेही पर पांच लाख कीमत के जेवरात, नकदी के अलावा घटना में प्रयुक्त की जाने वाली कार बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसपी रवि कुमार ने बताया कि खपर मलंग पुुलिया के पास रात करीब दो बजे वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता हुआ दिखा। पुलिस ने रोकना चाहा तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में शहर के तकिया मैदानपुर निवासी महादेव उर्फ महाजन रैदास उर्फ राजेश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि आरोपी महादेव की फायरिंग में पुलिसकर्मी बच गए।

घायल महादेव को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। घायल महादेव के जरिये सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने शहर पुलिस टीम के साथ अन्य आरोपियों बासन टोला निवासी फुरकान, अमर नगर निवासी अभिषेक उर्फ आशू, विशाल सोनकर, छोटी बाजार खोवा मंडी निवासी तनिक उर्फ तनिष्क को पकड़ा है। इसमें तनिष्क सराफा व्यवसायी है।
विज्ञापन


बांदा जिले के बिसंडा निवासी अनूप कुमार पांडेय यहां सीएमओ कार्यालय में वित्तीय सलाहकार के पद पर तैनात हैं। बीते 11 अप्रैल को अनूप परिवार समेत बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनके घर से नकदी व जेवरात पार कर दिया था। इसके अलावा एक अन्य घर में भी चोरी की वारदात की थी।


घरों की रेकी कर करते थे वारदता
एसपी ने बताया कि चार बदमाश पहले घरों की रेकी करते थे। इसके बाद चोरी करके जेवरात को सराफा व्यवसायी के यहां पर बिक्री कर देते थे। आरोपियों के पास से पांच लाख कीमत के जेवरात, 2900 रुपये की नकदी बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में लेकर सीज कर दी गई है। घायल महादेव के पास से तमंचा भी मिला है। पूछताछ में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।


महादेव पर दर्ज हैं 23 मामले
एसपी का कहना है कि महादेव काफी समय से चोर गिरोह से जुड़ा था। यही वजह है कि महादेव के खिलाफ सदर कोतवाली और मिल एरिया थाने में आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर अधिनियम समेत कुल 23 मामले दर्ज हैं। आरोपी अभिषेक के खिलाफ आर्म्स एक्ट चोरी समेत सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें