फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 01 Aug 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेहतर चिकित्सकीय सेवाओं के साथ ही मानकों पर खरा उतरने पर जिले के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को केंद्र सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन आयुष्मान मंदिरों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) अवार्ड से नवाजा गया है। पहली बार एक साथ जिले के पांच उपकेंद्रों को यह अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि जिले के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्यूएएस अवार्ड मिला है। जिले के लिए यह अच्छी खबर है। आगे भी अन्य आरोग्य मंदिरों को भी बेहतर कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आगे और मंदिरों को यह पुरस्कार मिल सके। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एनक्यूएएस अवार्ड के लिए चिह्नित किया गया था। स्टेट और केंद्र की टीम ने इन मंदिरों में पहुंचकर मानकों की जांच की थी। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र सरकार ने जिले के पांच आरोग्य मंदिरों रसूलपुर, चुरुवा, सेहंगो, गंगागंज और कपूरीपुर को राष्ट्रीय अवार्ड दिया है। किलौली को पिछले माह ही पुरस्कार मिला था। इन आरोग्य मंदिर को 12 कार्यक्रमों में अच्छा काम करने पर सफलता मिली है। इसके तहत आरोग्य मंदिर को और बेहतर बनाने के लिए नकद धनराशि भी मिलेगी।
विज्ञापन

इन सुविधाओं के लिए मिला पुरस्कार
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त रखने, जल जमाव न होने, नालियों को ढककर रखने, मुख्य सड़क से केंद्र तक पहुंच मार्ग, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालय, हर्बल गार्डेन, कचरे का सही निस्तारण, जलापूर्ति, फायर सेफ्टी, विद्युत की सुविधाा, सभी आवश्यक उपकरण क्रियाशील होने, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सही क्रियान्वयन, लाभार्थियों की संतुष्टि, नियत दवाओं की उपलब्धता रखने पर के लिए पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

किस आरोग्य मंदिर को मिले कितने अंक
आरोग्य मंदिर - मिले अंक प्रतिशत में
रसूलपुर -82.67
चुरुवा -84.61
सेहंगो -87.13
गंगागंज -89.74
कपूरीपुर -82.87
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें