फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6202 किशोरों को पहली डोज, 958 को बूस्टर टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार को 38,937 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। 6202 किशोरों को पहली डोज के साथ ही 958 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों व वृद्धजनों को बूस्टर टीका लगाया गया। जिले में 15,725 को पहली और 16052 को दूसरी डोज लगी। टीका लगवाने के लिए सेंटरों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शनिवार को भी टीकाकरण के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ रही। दिनभर में 38 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।
जिले में टीकाकरण की प्रगति में बेहद सुधार आया है। किशोर-किशोरियों की संख्या भी टीकाकरण सेंटरों पर बढ़ गई है। दिनभर में 958 लोगों को बूस्टर डोज के साथ ही 6202 किशोर-किशोरियों में टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, 15 से 18 वर्ष के बच्चों छिवलहा के बाबू सिंह इंटर कॉलेज में टीकाकरण किया गया। अधीक्षक अमल पटेल व प्रधानाचार्य केदार प्रसाद ने बताया कि 100 बच्चों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान में प्रबंधक रामसकल सिंह व राजेश सिंह, संजय बाजपेई, बृजेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें