फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर पर फायरिंग करके फैलाई दहशत, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला भाजपा नेता के घर पर फायरिंग करके हमलावरों ने दहशत फैलाई। सीसीटीवी कैमरे में दो हमलावर फायरिंग करते हुए कैद हुए हैं। इसी फुटेज के जरिये पुलिस हमलावरों को पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

हमलावरों का फायरिंग करके दहशत फैलाने का मकसद क्या था, इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर इंदिरा नगर चौैकी से कुछ दूरी पर जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल का घर है।
उनकी पत्नी शालिनी कनौजिया भाजपा की जिलामंत्री हैं। शुक्रवार रात वह घर पर अकेली थीं। इसी बीच कुछ युवक पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा न खुलने पर असलहों से कई राउंड फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर डॉ. बीरबल के साथ ही सदर कोतवाल अतुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे मिले। भाजपा नेता के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने खंगाला।
इसमें दो हमलावर घर में घुसकर फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। ये दोनों हमलावर बाइक से पहुंचे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों को चिह्नित करके उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि महिला भाजपा नेता के घर पर की गई फायरिंग के मामले की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखे हैं। उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही फायरिंग की घटना में शामिल हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। प्रकरण में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें