हरचंदपुर (रायबरेली)। सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर कार सवार युवक पर फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। युवक ने किसी तरह पास के थाने में घुसकर जान बचाई।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा निवासी सैफ बुधवार देर शाम लखनऊ से रायबरेली जा रहा था। आरोप है कि जब वह लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहा था, तभी बछरावां के टोल प्लाजा के पास पहले से खड़ी एक कार सवार युवकों ने उसका पीछा कर लिया तथा उसे रुकवाने का प्रयास करने लगे।
सैफ का कहना है कि जब वह हरचंदपुर थाने से पहले पहुंचा, तभी पीछा कर रहे कार सवार सलाउद्दीन निवासी कुंडौली थाना बछरावां ने उसकी गाड़ी के ऊपर फायर झोंक दिया। पीड़ित ने थाने में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
सैफ का आरोप है कि बीते कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर जीशान निवासी बावन बुजुर्ग बल्ला थाना महाराजगंज से उसकी कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसे गोली मार देने की धमकी भी दी गई थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।