फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग, एक लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बड़ेला गांव में शुक्रवार को आग लगने से तीन घरों का सामान राख हो गया। जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

तीनों घरों से करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। चपेट में आने से एक भैंस झुलस गई। गांव निवासी सुखनंदन, श्रीमल और गंगा प्रसाद के मकान सटे हुए हैं। घरों के सामने छप्पर रखे हैं। दोपहर में अज्ञात करणों से आग लग गई। देखते ही देखते छप्पर जलने लगा।
जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग तेजी से भड़की और देखते ही देखते छप्परों के नीचे रखा अनाज, भूसा, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। श्रीमल की भैंस आग की चपेट में आकर झुलस गई।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें