फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में झोंका फायर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बाबा चौरा मजरे तिलेंडा गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामलखन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही रामशंकर, ब्रजपाल, हरिपाल, जगतपाल ने गांव में जलनिकासी के लिए बनी सरकारी नाली पाट दी थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी विवाद को लेकर रात में उसके चाचा श्री केशन के घर वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने लगे।
इसी दौरान जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। इससे मनीष व रामलखन घायल हो गए। पुलिस ने रामलखन की तहरीर पर रामशंकर, बृजपाल, हरिपाल व जगतपाल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल रावेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें