ऊंचाहार (रायबरेली)। गुलरिहा गांव निवासी रामदुलारे नजनपुर गांव के पास मकान बनाकर रहता है। रविवार को वह पत्नी व बेटी के साथ खेत गया था। दोपहर में अचानक घर के सामने रखे छप्पर में आग लग गई। उस समय किसी को जानकारी नहीं हुई।
कुछ देर बाद राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक 20 हजार रुपये, अनाज, बाइक, कपड़े समेत लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो चुका था। कुछ देर बाद दमकल कर्मी भी पहुंचे, लेकिन आग बुझा ली गई थी। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित को मदद दिलाई जाएगी। (संवाद)