फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, नकदी समेत 60 हजार जले

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के पूरे राम स्वरूप मजरे बेवल गांव में शुक्रवार को खाना बनाते समय आग लगने से 50 हजार की गृहस्थी और 12 हजार रुपये नगद जल गए। गांववासी विश्राम वर्मा के घर खाना बनते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। लेखपाल उमेश वर्मा ने बताया जल्द ही सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

आग से 30 हजार का सामान जला
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के पटेल नगर मजरे रोहनिया गांव के श्यामलाल पटेल के घर में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय घर के लोग किसी काम से बाहर गए थे। घर पर एक छोटी बच्ची मौजूद थीं। उसके शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। आग से अनाज, कपड़ा सहित खाने पीने का सामान जल गया। तहसील प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है। एसडीएम धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली हैं। लेखपाल को भेजा गया है।
प्लास्टिक का टीनशेड जला
महराजगंज। क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित नवोदय विद्यालय में बने स्टेडियम परिसर में घास फूस जलाते समय परिसर में रखा प्लास्टिक का टीनशेड जल गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। प्राचार्य ने इसकी सूचना कोतवाली और फायर बिग्रेड को दी। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें