रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के पहाड़गढ़ साधन सहकारी समिति में तैनात सचिव से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
समिति के सचिव देवेंद्र कुमार मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह कार्यालय में बैठे थे। तभी पिछवारा चौराहा मजरे पारी निवासी राज सिंह वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सचिव से नौकरी पर रखने और कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने को कहा। सचिव के विरोध करने पर युवक ने उनके साथ मारपीट की और सरकारी अभिलेख फाड़कर फेंक दिए।
सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राज सिंह के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।