फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किसान हत्याकांड में आठ पर प्राथमिकी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां के घुरौना गांव में किसान भगवानदीन यादव (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार को दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



गांव निवासी भगवानदीन यादव पुत्र रामसेवक और उनके पड़ोसी के खेत आसपास हैं। खेत में पानी पहुंचाने के लिए एक ही नाली है। नाली पर पहले पानी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मंगलवार रात विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने एकराय होकर भगवानदीन पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। कई वार किए जाने से उनकी मौत हो गई थी।


घटना के बाद शव सीएचसी बछरावां लाया गया था। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने वहां हंगामा किया था। देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन



सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी रामेश्वरी की तहरीर पर गांव निवासी दो सगे भाइयों मोनू शुक्ला और सोनू शुक्ला के अलावा पंकज मिश्रा, रविशंकर, अनिल दीक्षित, विजयशंकर, आशा और कोमल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोनू, सोनू, आशा और कोमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें