फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पीटा और 80 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पीटकर बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट की एफआईआर दर्ज कर ली है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर प्रगतिपुरम गांव निवासी कपिल सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में धन रिकवरी का कार्य करता है।
विज्ञापन

रात में रिकवरी करने के बाद घर लौट रहा था। छजलापुर के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उससे 80 हजार रुपये लूट लिए। थानेदार राजकुमार पांडेय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आकाश यादव, अमित यादव और दो अज्ञात नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें