फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

जायस कस्बा निवासी प्रवीण कुमार व सनी के बीच लंबे समय से रास्ते का विवाद चला आ रहा है। प्रवीण ने कई दिनों से लोक निर्माण विभाग की जमीन पर दीवार बना रहा था। सनी ने इसका विरोध किया। उसने बताया कि जहां दीवार बनाई जा रही हैं, उस रास्ते से उसका आवागमन है।
दो दिन पहले शिकायत पर एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी ने दस्तावेजों के साथ दोनों पक्षों को बुलाया था। एसडीएम ने भी सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराने से रोका था। प्रवीण ने निर्माण शुरू करा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर ईंट-पत्थर चल गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। उधर, लोक निर्माण विभाग अमेठी के अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र लाल ने बताया कि यदि विभाग की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है तो केस दर्ज कराया जाएगा।
भूमि विवाद में फायरिंग, गांव में दहशत
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के दरवापुर मजरे रुस्तमपुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में गोलियां चल गईं। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। असलहों से की गई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। दरवापुर मजरे रुस्तमपुर गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव और कपिल देव के बीच भूमि विवाद चल रहा है। बताते हैं कि इस विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी होने लगी।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से असलहों से फायरिंग की गई। बताया जाता है कि दोनों तरफ से फायरिंग की गई, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें