डलमऊ। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बैनामे की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली पहुंचाया।
भदोखर थाना क्षेत्र की संतोषी ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने ज्योतियामऊ चौराहे पर जमीन का बैनामा लेने का दावा किया। संतोषी के अनुसार, उस जमीन पर उनका कब्जा और निर्माण भी है। शुक्रवार को विपक्षी जेसीबी लेकर पहुंचे और बनी हुई दीवार व कब्जे को गिरा दिया।
विपक्षी भी बैनामा रजिस्ट्री के आधार पर अपना दावा जता रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद