जिला अस्पताल की ओपीडी में विकित्सक कक्ष के बाहर इंतजार करते मरीज।
रायबरेली। जिले में बुखार और उल्टी-दस्त का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी बड़ी संख्या में इन्हीं बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। परचा काउंटर के साथ दवा काउंटर, पैथोलॉजी में भीड़ रही। ओपीडी कक्षों के बाहर भी बारी आने का इंतजार किया।
शनिवार को बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के चपेट में आने के बाद आरव (2), अलीषा (19), संजना (19), सरयू (60), जुनैया (3), नीलम (30), सीमा (30), अनामिका (40), रितिक (5), तपस्सुम (25), कैलाश (72), धीरेंद्र कुमार (40) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। सीने में दर्द और सांस की समस्या के मरीज भी बढे़ हैं।
शनिवार को ओपीडी में भी बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि साफ-सफाई बनाए रखने के साथ ही उबला हुआ पानी पीने पियें। उन्होंने दूषित भोजन और पानी से बचने की भी अपील की है।
सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम खराब है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर मरीज को अस्पताल लाकर इलाज शुरू कराएं।