फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो की मौत, 22 मरीज भर्ती, पिता-पुत्र समेत तीन को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में बुखार, डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार रात बुखार पीड़ित एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं एक महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। बुखार से पीड़ित 22 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन नए मरीज मिलने के बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 90 पहुंच गई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर परिवार के लोगों की सेहत जांची।
हरचंदपुर क्षेत्र के गुनावर गांव निवासी राशिद (55) को गुरुवार को बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट में शहर के न्यू प्रकाश नगर निवासी विनोद कुमार सिंह (67) व उनके बेटे अभिषेक कुमार सिंह (35) डेंगू संक्रमित मिले हैं। डलमऊ क्षेत्र के शंकरनगर मुराईबाग निवासी रत्नेश जायसवाल (43) भी डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 90 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को बुखार की चपेट में आने के बाद शहर के अलीमियां कॉलोनी निवासी आफताब (20), अमर नगर निवासी श्वेता (32), सैयद राजन निवासी शहजादी (20), हरिनाथ (71), घंटाघर निवासी रश्मि (35), कहारों का अड्डा निवासी द्वारिका (34), चांदखेड़ा निवासी रामकिशुन (45), नसीराबाद निवासी अनामिका (23), बल्लपुर हरचंदपुर निवासी सहदेई (45), तिवारीपुर महराजगंज निवासी राम प्रताप (17), कुचरिया निवासी शकुंतला (65), पूरे बलवंत हरचंदपुर निवासी दिनेश कुमार (47), सतांव निवासी ऊषा (41), सलोन निवासी रिंकू (30), धमौली निवासी आदित्य (6), सेमरपहा निवासी पार्वती (70), फुरसतगंज निवासी गुड़िया (15) समेत 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डेंगू संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों की सेहत जांची। जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह ने बताया कि मरीजों के परिवार के लोगों की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
सभी मरीज स्वस्थ है। कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। दवा का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों में दवाओं का वितरण कराया गया है। रोहनिया प्रतिनिधि के अनुसार, पूरे बाजार मजरे रायपुर निवासिनी पार्वती पत्नी होरीलाल को बुखार आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात महिला की मौत हो गई। .....
जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1750 मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को एकाएक भीड़ उमड़ी। ओपीडी में 1750 मरीज पहुंचे। इस वजह से काफी आपाधापी की स्थिति रही। ओपीडी के कक्षों के बाहर घंटों इंतजार करके मरीजों ने चिकित्सकों को किसी तरह अपना हाल बताया। इस दौरान मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दवा लेने में भी उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जरूरत के हिसाब से लोकल परचेज कर दवाएं मंगवाई जा रही हैं।
लोग मच्छरों के प्रकोप से बचें। बुखार आने पर तुरंत अपने नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं। डेंगू के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों का बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें