फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक की मौत 12 से अधिक बीमार

Sun, 18 Oct 2015 12:49 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव ब्लॉक क्षेत्र के दरीबा निवासी रामनिधि (85) को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसे शुक्रवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं शहर के गायत्री नगर के राकेश कुमार, राही ब्लॉक क्षेत्र के गोविंदपुर के रामनरेश, सुलखियापुर के हिमांशु, सतांव ब्लॉक के मुस्कान, डीह ब्लॉक के निनावां की काजल, गोसाई का पुरवा के दीपक और लालगंज के बलरामपुर निवासी सोनी देवी समेत अन्य लोगों को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि मौसम की बदलाव की वजह से बुखार के रोगी बढ़ रहे है। सीएमएस एनके श्रीवास्तव का कहना है कि जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया के रोगियों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। रोगियों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें