फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खाद संबंधी दिक्कतों का होगा निस्तारण

Wed, 27 Aug 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को खाद की स्थिति की समीक्षा बैठक हुई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने समीक्षा की। कहा कि किसानों को खाद की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य मंत्री ने कहा कि कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम में विभागों के प्रतिनिधि प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे। खाद संबंधी दिक्कतों का हर हाल में निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक किसानों को 49,791 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष यह मात्रा 40 हजार मीट्रिक टन रही थी। अनुमान है कि खरीफ सत्र 2025 में किसानों को लगभग 66 हजार मीट्रिक टन खाद की आवश्यकता होगी।

वर्तमान में जनपद के भंडारण गृहों में छह हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। 11 हजार मीट्रिक टन खाद की रैक शीघ्र ही जनपद में पहुंच रही है। राज्य मंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार एवं प्रशासन पर विश्वास बनाए रखें। परिवहन संबंधी कुछ असुविधाएं अवश्य थीं, जिनके निराकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें