फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद डीलरों के गोदामों में छापे, एक दुकान निरस्त

Thu, 03 Dec 2015 11:09 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित खाद के चारों डीलरों के गोदामों में छापेमारी करके खाद के 17 नमूने भरे। शिवकुमार मित्तल एजेंसी में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा खाद की एक दुकान को निरस्त करने के आदेश दिए गए हैं। एक अन्य दुकानदार को नोटिस दिया है। शासन ने खाद व बीज की कालाबाजारी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

गुरुवार को डीएम सूर्यपाल गंगवार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय की टीम ने शहर स्थित शिवकुमार मित्तल और जैन व रमेश एजेंसीज के खाद के गोदामों में छापेमारी की।
विज्ञापन


टीम ने डीएपी, एनपीके समेत अन्य खाद के 17 नमूने भरे। शिवकुमार मित्तल के गोदाम में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। बीज के तीन नमूने भी दुकानों से भरे गए हैं।
विज्ञापन


टीम ने राही में कमलाकांत अवस्थी की खाद की दुकान के लाइसेंस को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। सिंह एग्रो सीड्स में कमियां मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने सलोन और ऊंचाहार क्षेत्र में खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी करके पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजा है।  

जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। खाद व बीज की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर एफआईआर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें