फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पिता को लात-घूसों से पीटकर मार डाला

Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नाली विवाद में पिता को लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला। बेटे-बहू ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। बड़े बेटे की तहरीर पर शनिवार देर शाम मिल एरिया पुलिस ने दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में रोना पीटना मचा है।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गयाबक्श का पुरवा मजरे पोखरनी गांव निवासी रामकेवल के मुताबिक उनके पिता रामदुलारे (70) मिल एरिया इलाके के हरदासपुर गांव में अपनी ससुराल में रहते थे। उनका छोटा भाई दिलीप कुमार हरदासपुर में अलग घर बनाकर रहता है। चार जून को सुबह 11 बजे छोटे भाई और पिता के बीच खेत में बनी नाली को लेकर विवाद हो गया। इस पर छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता को लात-घूसों से पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गए। जानकारी होने पर पिता को सीएचसी अमावां और फिर वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पिता को एम्स रेफर कर दिया। एम्स में बेड खाली न होने और शाम होने की वजह से पिता को घर ले आया। रात 1.30 बजे पिता रामदुलारे की मौत हो गई। पिता की मौत से बेटे रामकेवल समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक बड़े भाई की तहरीर पर दिलीप कुमार और उसकी पत्नी मंजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



ग्रामीण बोले - पहले बेटे और पोते में हुआ था विवाद
घटना की बाबत ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दिलीप और उसके बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बाबा ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया था। इसी दौरान धक्का लगने पर रामदुलारे दीवार से टकरा गए और बेहोश हो गए। वह पहले से दमा की बीमारी से पीडि़त थे। हालांकि, बड़े बेटे ने छोटे भाई, उसकी पत्नी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें