फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र को कोरोना होने के बाद सतगवां गांव सील

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के किशुनपुर मजरे सतगवां गांव में पिता-पुत्र में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सील कर दिया।
विज्ञापन

गांव में लोगों की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। बताते हैं कि दोनों एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से वापस आए थे। संदेह के आधार पर इनकी जांच करवाई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी ने गांव पहुंचकर सीमाएं सील करवा दीं।
एसडीएम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सतर्कता ही इसका बचाव है। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए केवल छूट रहेगी। बाकी कोई भी व्यक्ति बाहर घूमता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें