फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किसानों ने घेरा बिजली उपकेंद्र

Tue, 22 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। रनापुर उपकेंद्र से निकले उसरू फीडर से नलकूपों के लिए अलग से बनाए गए फीडर को जोड़ दिया गया है। इससे दिक्कत और बढ़ गई है। न तो गांवाें को भरपूर बिजली मिल रही है न ही किसानों को। इससे खफा लोगों ने सोमवार को उपकेंद्र का घेराव किया। उपखंड अधिकारी अतुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या को दूर कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


गजपति खेड़ा, उसुरू, रंजीतपुर, बनपुरवा, ताल कटैला आदि गांव के किसान व उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे। तुंगनाथ साहू, सौरव पटेल, रामाआसरे, गंगा विष्णु, रज्जू, पीर गुलाम ने बताया कि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए अगल से फीडर बनाया गया है। उपकेंद्र में इसके लिए बनाए गए पैनल से फीडर को न जोड़कर उसुरू फीडर से जोड़ दिया गया है।

दो दिन से बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि वोल्टेज इतना कम रहता है कि नलकूप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। कम वोल्टेज की वजह से मोटर खराब होने का खतरा बना रहता है। उसुरू फीडर पहले से ओवरलोड है। इस घरों में लगे बिजली उपकरण ठीक से नहीं काम कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को नलकूप फीडर को अलग कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


दिनेश कुमार, रामचंद्र, रफीक, अबरार, जयप्रकाश, सतीश कुमार, मोइन खान, गुड्डू ने बताया कि बारिश नहीं होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं, जो लोग रोपाई भी कर लिए हैं, उनकी फसल सूख रही है। कम वोल्टेज की वजह से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। एसडीओ ने समस्या दूर करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें