फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नोटिस लेने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीह ब्लॉक क्षेत्र के रोखा गांव में तालाब की जमीन पर कब्जा करके धान की फसल उगाने वालेे किसानों को बुधवार को जुर्माने का नोटिस देने आए लेखपाल को किसानों ने खरीखोटी सुनाई और नोटिस लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रोखा गांव में ग्राम सभा की 84 बीघा तालाब की जमीन पर 37 लोगों ने कब्जा करके धान की फसल बो रखी है। हल्का लेखपाल संदीप कुमार बुधवार को कब्जेदार किसानों को जुर्माने की नोटिस देने गए थे। किसानों ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया और लेखपाल को भी खरीखोटी सुनाई।
लेखपाल किसानों को बिना नोटिस थमाए ही वापस लौट आए। लेखपाल ने बताया कि रोखा गांव में 84 बीघा सरकारी जमीन पर 37 लोगों ने कब्जा किया है। 10 दिन पूर्व राजस्व की टीम ने ट्रैक्टर से धान की फसल जुतवाने का प्रयास किया था, लेकिन खेतों में पानी अधिक होने के कारण फसल की जुताई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

किसानों को प्रति बीघा पांच हजार की दर से नोटिस जारी किया है, जिसकी नोटिस देने गांव गए तो किसानों ने नोटिस लेने से मना कर दिया है। इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें