घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरेनी थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी हनोमान (55) खेती करता था। लालगंज-सरेनी रोड पर हसनापुर गांव के पास ही वह पैदल कहीं जा रहा था।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
थानेदार आरके सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी। उधर, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कठगर निवासी किसान नरेंद्र बहादुर बाइक से घुरवारा गया था। वहां से वापस जा रहा था।
घुरवारा बाजार में टेंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।