फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किसानों का मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू

Wed, 06 May 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी। रानीखेड़ा बाजार में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक शक्ति के पदाधिकारियों का आमरण अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। यह अनशन किसानों की 16 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है। इस दौरान नहर विभाग के अवर अभियंता रामजीवन आमरण ने पदाधिकारियों से बात की। हालांकि कोई रास्ता नहीं निकल सका। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत तिवारी ने बताया कि पूर्व में चार बार अनशन हुए। अधिकारियों ने हर बार केवल आश्वासन दिए, वादे पूरे नहीं किए। प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिलाल पंडा ने कहा कि नहरों में पानी और स्मार्ट मीटर हटवाने जैसी मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, अनशन चलता रहेगा। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, दिलीप कुमार और अन्य कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें