फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किसानों को नहीं मिल रही खाद, फसलों पर पड़ रहा असर

Sat, 06 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां के इफको केंद्र में खाद लिए खड़े किसान। 
विज्ञापन
बछरावां। यूरिया न मिलने से किसान परेशान हैं। कतार में कई घंटे खड़े होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसानाें का कहना है कि यूरिया न मिलने से फसल पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान महेश, ओम नारायण, मनोज मिश्र व ज्ञानचंद का कहना है कि ब्लाॅक क्षेत्र में कसरावां, राजामऊ, नीम टीकर व इचौली सहित 11 संसाधन समितियां हैं। किसी भी केंद्र पर खाद नहीं है। सुबह से शाम तक किसान खाद के लिए इफको केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। मांग के बावजूद खाद न मिलने से किसानों में रोष है।
किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिली तो पैदावार पर भी असर पड़ेगा। इफको केंद्र प्रभारी सीताराम ने बताया कि केंद्र में खाद है, लेकिन भीड़ होने के चलते वितरण में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें