फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से वार करके हत्या, फसल की रखवाली को गया था; पुलिस कर रही जांच

Thu, 16 Jan 2025 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। वह फसल की रखवाली को गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
परिजन एवं किसान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में बुधवार की रात खेत में सो रहे किसान की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। सुबह घरवालों को पता चला तो रोते बिलखते पहुंचे। जानकारी मिली तो लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना भदोखर थाना क्षेत्र के इकछनिया मजरे मोहम्मद शरीफ गांव की है। गांव निवासी कल्लू (60) खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। सुबह परिजन खेत पहुंचे तो कल्लू मृत अवस्था मिला।

उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट करने के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि सिर में चोट के निशान मिले हैं। मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पत्नी शिवकली ने बताया कि दो बेटे व दो बेटी हैं। बड़ा लड़का सुरेंद्र सूरत में रहता है। जबकि दूसरा बेटा घर पर रहता है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें