फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चारा काटने गए वृद्घ की निर्मम हत्या, पुलिस पड़ताल में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के गांव झाबर हरदोपट्टी में खेत में बरसीम काटने गए वृद्ध की जमीन संबंधी रंजिश के चलते सिर पर फावड़े से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहू की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दस बजे झाबरहरदो पट्टी निवासी शिवभजन सिंह (75) पुत्र छेदा सिंह अपने खेत में जानवरों के चारे के लिए बरसीम काटने गए थे। रोज की तरह जाते समय वह नाती अमन सिंह को बरसीम लाने के लिए बुला गए थे। वह करीब दो बजे खेतों की ओर गया तो देखा कि बरसीम के खेत में हंसिया रखा है लेकिन उसके बाबा नहीं हैं। वह करीब दो सौ मीटर आगे चने के खेतों की ओर बढ़ गया। वहां का मंजर देख वह चीख पड़ा। बाबा औंधे मुंह गिरे पड़े थे। अमन ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वह मर चुके थे।
इसके बाद अमन ने घर वालों को फोन करने इस हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ आईपी सिंह और इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। फारेंसिक विभाग की टीम को बुलाया गया जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहू संगीता सिंह पत्नी कमलेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 15 दिन पहले गांव के रमेश सिंह पुत्र बब्बू सिंह से उनके ससुर शिवभजन सिंह का खेतों पर झगड़ा हो गया था। सुबह भी रमेश विवादित जमीन पर जब मिट्टी डालने लगा तो शिवभजन ने उसे रोका था। शनिवार सुबह दस बजे उसके ससुर खेतों की ओर जा रहे थे। जब वह अशोक सिंह के खेत के पास पहुंचे तो रमेश ने जान से मार देने की नीयत से फावड़े से उनके सिर पर वार कर उन्हें मार डाला। उनका बेटा अमन जब उधर गया तो बाबा को मरा हुआ पाया।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। शव को जरूरी लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें