फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किसान की मौत

Sat, 19 Sep 2015 10:35 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरो थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में शनिवार सुबह एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सादुल्लापुर गांव निवासी रामबहादुर लोधी (58) घर में रहकर किसानी करता था।

दो पुत्र बाबूशंकर और रमाशंकर के अलावा चार पुत्रियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। रामबहादुर छोटे बेटे रमाशंकर के घर में रहता था। बहू-बेटे में आए दिन विवाद होने के कारण अक्सर मृतक अपनी बेटियों के यहां रहता था।
विज्ञापन


चार दिन पहले वह घर आया था। उसके घर पर आने पर फिर विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार को वह अपने खेत की तरफ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

 सुबह ग्रामीणों ने खेत गए तो रामबहादुर का शव उसी के खेत में आम के पेड़ से धोती के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया।

बेटे रामशंकर की सूचना पर पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आरपी रावत ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि बुजुर्ग ने गृह कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें