सरेनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मदनापुर गांव निवासी रामपाल (42) किसानी करता था।
रामपाल के घर की एक कच्ची दीवार जर्जर थी, जिसे आधा गिराकर वह ऊपर से पक्की ईंट की दीवार बना रहा था। सुबह निर्माणाधीन पक्की दीवार पर पानी डाल रहा था।
इसी दौरान नीचे की दीवार कच्ची होने पर वह भरभराकर ढह गई। इससे रामपाल मलबे में दब गया। ग्रामीणों की मदद से परिवारीजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक रामपाल की मौत हो चुकी थी।
किसान की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया। एसओ आरके सिंह का कहना है कि दीवार गिरने से किसान की मौत हुई है।