परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के कान्हपुर गांव निवासी किसान बृजेश पांडे (40) सोमवार रात गांव के पास प्राइमरी स्कूल के पास अचेत अवस्था में मिले। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी सलोन और फिर जिला अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि बृजेश को जमीनी रंजिश में जहर देकर मारा गया है। पत्नी बबिता ने राकेश पासी, नवनीत और अभिजीत प्रताप पर आरोप लगाते हुए करहिया चौकी पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर दबाव बनाया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
ये भी पढ़े-
Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी-मायावती समेत नेताओं ने दी बधाई, पार्टी मुख्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़
बृजेश के भतीजे और बेटे के मुताबिक, अचेत होने पर जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने कहा था मेरी जुबान ऐंठ रही है... मुझे कुछ खिला दो। मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचने पर नाराज ग्रामीण और परिजन चौकी घेराव के लिए पहुंच गए। सलोन और सूची थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर सलोन कोतवाली भेजा, जहां स्थिति सामान्य की गई।
ये भी पढ़े-
परिवार समेत व्यापारी ने किया सुसाइड: कभी झलका ही नहीं मुस्कुराहट के पीछे का दर्द, हर कोई स्तब्ध
कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि बृजेश ने अत्यधिक शराब पी रखी थी, जिससे उनकी हालत बिगड़ी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पत्नी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।