फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किसान की मौत

Sun, 21 Jun 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ क्षेत्र में अमरहा निवासी दशरथ (45) रविवार सुबह साइकिल से गंगा स्नान करने डलमऊ जा रहा था। रायबरेली डलमऊ मार्ग पर मधुकरपुर गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे एबुलेंस से सीएचसी डलमऊ पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।

सरेनी क्षेत्र में सरेनी-भोजपुर मार्ग पर सोतवाखेड़ा गांव के पास दो बाइकों की भिडंत में कस्बा निवासी प्रेमनारायण द्विवेदी घायल हो गया। एक समाचार पत्र से जुड़े प्रेम नारायण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें