फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नाली विवाद में सरिया से पीटकर किसान को मार डाला

Wed, 07 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। घुरौना गांव में मंगलवार रात नाली विवाद में किसान भगवानदीन यादव (50) की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएचसी बछरावां में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। किसान की हत्या से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण देर रात तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

घुरौना गांव निवासी भगवानदीन यादव (50) पुत्र रामसेवक और उनके पड़ोसी के खेत आसपास हैं। खेत में पानी जाने के लिए एक ही नाली है। दोनों पक्ष नाली पर अपना हक जताते हुए पहले पानी लगाने की बात करते थे। इसी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रात 7.30 बजे दोनों पक्षों के बीच नाली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मारपीट तक आ गई। आरोपियों ने एकराय होकर लोहे की सरिया से भगवानदीन पर हमला बोल दिया। इससे भगवादीन के सिर, हाथ, पैर पर गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ.भावेश यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से सीएचसी में नाते-रिश्तेदारों व ग्रामीणों का मजमा जुट गया।
परिजनों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए जाने से रोक दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पिता रामसेवक ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी आ गई। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक होती रही। पिता समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि नाली विवाद में किसान की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों को शांत कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें