फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: पाइप फटने के विवाद में किसान को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में खेत की सिंचाई करने के लिए फैलाई गई पाइप के फटने से दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मोहम्मदबाद में राजेंद्र कुमार और राजा मौर्य मंगलवार को अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए ट्यूबबेल से सड़क पर पाइप बिछाए थे। वहीं रास्ते से गुजर रहे करन पुत्र राजेंद्र निवासी आशिकाबाद की साइकिल के पहिए से पानी का पाइप फट गया।
इसके बाद विपक्षियों ने करन पर हमला बोल दिया था। करन की पिटाई की खबर पाकर परिजन के रोहित, प्रमेश, प्रेमलाल मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरे पक्ष से संदीप, बबलू, सुंदर, बब्बू, दीपक भी पहुंच गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे और कुल्हाडिय़ां चली।
विज्ञापन

मारपीट में प्रेम लाल, रोहित, लालबहादुर और बब्बू गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में लालबहादुर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि राजेंद्र पासी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें