फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डाबर आंवला तेल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाजार में डाबर आंवला के नाम से नकली तेल बनाने का कारखाना पकड़ा है। मौके से तेल से भरी 336 शीशियां, 8996 डाबर आंवला स्टीकर, 240 लौंग भास्कर चूर्ण स्टीकर व 80 डाबर गुलाबरी स्टीकर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जगतपुर के कोतवाली प्रभारी हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि डाबर आंवला कंपनी के मुख्य जांचकर्ता कुमार दयाशंकर की सूचना पर पुलिस टीम ने डलमऊ रोड स्थित लक्ष्मणपुर बाजार के फक्कड़ दास की कुटी पर कमलेश कुमार की दुकान पर छापा मारा। मौके पर नकली डाबर आंवला की पैकिंग चलती पाई गई।
मौके से भरी 336 शीशी, 8996 डाबर आंवला स्टीकर, 240 लौंग भास्कर चूर्ण स्टीकर , 80 डाबर गुलाबरी स्टीकर बरामद किया गया। मामले में कंपनी के दयाशंकर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि पकड़े गए युवक ने कबूल किया है कि वह किराने की दुकान चलाता है। उसे तेल की शीशियों पर डाबर आंवला तेल के स्टीकर लगाने का काम मिला था। यह माल बाहर से आता है। अब संबंधित कारखाने का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें