खीरों। बरवलिया गांव स्थित फैक्टरी के कार्यालय में तोड़फोड़ और विरोध करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लालगंज के साकेत नगर निवासी भोलेंद्र सिंह ने बताया कि खीरों क्षेत्र के बरवलिया गांव में उनकी ह्यूम पाइप बनाने की फैक्टरी है। आरोप है कि 14 नवंबर की शाम छह बजे बरवलिया गांव के मनोज द्विवेदी, शैलेश द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, धीरेंद्र द्विवेदी, अनोज द्विवेदी, सरजीत द्विवेदी, सूरज, मदन द्विवेदी फैक्टरी पहुंचे। कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगे।
मौजूद श्रमिक फतेहपुर जिले के थाना क्षेत्र बिंदकी के गांव तेंदुली निवासी छेदीलाल ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर दूसरे श्रमिक सरेनी निवासी अवधेश सिंह आए, तो उन्हें भी पीटा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।