फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में नगर पालिका जायस और रायबरेली में परशदेपुर नगर पंचायत का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली और अमेठी जिलों में भले ही कोई नई नगर पालिका या नगर पंचायत नहीं बनी हो, लेकिन इन दोनों ही जिलों की एक-एक निकायों के सीमा विस्तार का फैसला लिया गया है। अमेठी की नगर पालिका परिषद जायस का विस्तार कर इसमें बहादुरपुर ग्रामसभा (आंशिक) के 22 गांवों (पुरवों) को शामिल किया जाएगा। रायबरेली की नगर पंचायत परशदेपुर का विस्तार कर इसमें दो ग्रामसभाओं के 13 पुरवे शामिल होंगे। इन ग्रामसभाओं में सुनगा ग्राम पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा तो फागूपुर (आंशिक) के पांच पुरवे लिए जाएंगे।
विज्ञापन

निकायों के सीमा विस्तार से जहां ग्रामीण परिवेश खत्म होकर शहरी परिवेश हो जाएगा, वहीं पेयजल, बिजली, सड़कें आदि सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। इसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। शुरुआती दौर में कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन अधिशासी अधिकारियों का कहना है कि अब शासन ने भी फैसला ले लिया है। सीमा विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिन लोगों को आपत्ति थी, उनकी भी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया है।
अमेठी जिले की नगर पालिका परिषद जायस की सीमा विस्तार किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीमा विस्तार का प्रभाव पड़ोस की ग्रामसभा बहादुरपुर पर पड़ेगा। सबसे बड़ी इस ग्रामसभा के 22 पुरवों को नगर पालिका परिषद में शामिल कर लिया जाएगा, जिससे इन पुरवों में शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

बहादुरपुर ग्राम पंचायत में 42 पुरवे शामिल हैं।
यह विकास क्षेत्र की सबसे ग्राम पंचायत है और नगर पालिका परिषद जायस से सटी हुई है। इसीलिए नगर पालिका की सीमा से जुड़े 22 पुरवों को चिह्नित किया गया है। जिन्हें सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका परिषद में शामिल कर लिया जाएगा। इससे इन 22 पुरवों को नगर पालिका की सभी सुविधाएं मिल सकेंगी और शहरों की तरह विकास कार्य कराए जाएंगे।
वर्तमान में 25 वार्डों वाली नगर पालिका परिषद जायस का सीमा विस्तार होने के बाद इसमें 31 वार्ड हो जाएंगे, क्योंकि शामिल होने वाले पुरवों में छह नए वार्ड बनाए जाएंगे। सीमा विस्तार के साथ ही नगर पालिका परिषद जायस का क्षेत्रफल और आबादी भी बढ़ेगी।
नगर पालिका जायस की वर्तमान स्थिति
जनसंख्या 26735 (2011 के जनगणना के अनुसार)
कुल क्षेत्रफल 55.348 हेक्टेयर
वार्डों की संख्या 25
निर्वाचित सभासद 25
नामित सभासद 05
संभावित स्थिति
बढ़ने वाले वार्डों की संख्या 06
शामिल होगी नई आबादी 28945
बढ़ने वाला क्षेत्रफल 947.495 हेक्टेयर
आबादी हो जाएगी 55680 (2011 के अनुसार)
वार्ड हो जाएंगे 31
नगर पालिका परिषद जायस के अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर बताया कि सीमा विस्तार के लिए बहुत संघर्ष किया गया। लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। शासन को धन्यवाद कि नगर के क्षेत्रफल को बढ़ाने का फैसला लिया गया। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल होने वाले गांवों में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका परिषद की सीमा का विस्तार होना है। शासन के फैसले के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शासन के फरमान के बाद नगर पंचायत परशदेपुर का सीमा विस्तार किए जाने के प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है। नगर पंचायत परशदेपुर में जल्दी ही 15 वार्ड होंगे। पास की सुनगा ग्रामसभा को पूरा शामिल कर लिया जाएगा तो फागूपुर ग्रामसभा के पांच पुरवे नगर पंचायत में शामिल होंगे। सीमा विस्तार से नगर पंचायत का क्षेत्रफल बढ़ेगा तो आबादी में भी इजाफा होगा।
नगर पंचायत परशदेपुर का विस्तार किए जाने के लिए आसपास बसे 13 पुरवों को शामिल किया जाना है। ग्रामसभा सुनगा का संपूर्ण भाग शामिल होगा। इस ग्रामसभा के आठों पुरवे सिटकहिया, बंगला, मटियारा चौराहा, नई बस्ती, नया पुरवा, बैरिहा, पूरे बैसन, संसारी शामिल होंगे। इससे ग्रामसभा सुनगा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। सुनगा ग्रामसभा की आबादी 2750 है।
ग्रामसभा फागूपुर के पांच पुरवों रामलीला, पूरे बाकर बेग, साकेत नगर चौराहा, टंटापुर आदि को शामिल किया जाएगा। जिसकी आबादी 3220 है। ग्रामसभा फागूपुर में छह पुरवे बचेंगे और आबादी 1250 रह जाएगी। जिसमें भीटा, संजय नगर, पूरे कुर्मिन, बंगला, मिर्जापुर शामिल हैं। नगर पंचायत में शामिल होने वाले पुरवों में रहने वाले ग्रामीण काफी खुश हैं, जिन्हें शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
नगर पंचायत परशदेपुर की वर्तमान स्थित
जनसंख्या 11853 (2011 के जनगणना अनुसार)
कुल क्षेत्रफल 2.75 वर्ग किलोमीटर
वार्डों की संख्या 10
निर्वाचित सभासद 10
नामित सदस्य 03
संभावित स्थिति
बढ़ने वाले वार्डों की संख्या 05
शामिल होगी नई आबादी 5970
बढ़ने वाला क्षेत्रफल 641.372 हेक्टेयर
आबादी हो जाएगी 17823 (2011 के अनुसार)
वार्ड हो जाएंगे 15
नगर पंचायत परशदेपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल का कहना है कि सरकारी गजट होते ही नगर में शामिल होने वाले पुरवों का सर्वे कराकर वार्ड बनाए जाएंगे, ताकि नगर की तरह इन पुरवों में भी सुविधाएं मिल सकें और विकास कार्य कराए जा सकें। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत में शामिल होने वाले सभी पुरवों को शहरी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें