फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

596 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे के लिए जमीन होने लगी अधिग्रहीत, 25 किसानों को दिए 3.20 करोड़ रुपये

विज्ञापन
लालगंज में इसी क्षेत्र से निकलेगा गंगा एक्सप्रेस वे। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। मेरठ से प्रयागराज तक करीब 596 किलोमीटर लंबे बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की जमीन का बैनामा शुरू हो गया है। लालगंज तहसील क्षेत्र में बैनामे होने के बाद 25 किसानों के खातों में शुक्रवार को 3.20 करोड़ की रकम भेज दी गई है।
विज्ञापन

धनराशि मिलने से किसानों में खुशी है, क्योंकि उन्हें जमीन के सर्किल रेट का चार गुना कीमत मिली है। साथ ही एक्सप्रेस-वे की वजह से उनकी शेषी बची जमीन की कीमत भी बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने जिले के करीब 15 हजार किसानों की जमीन लेने के लिए 35 करोड़ पहले ही दे दिए थे। कई महीने बाद अब किसानों की जमीन का बैनामा यूपीडा के नाम कराने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के सातनपुर, रमुआपुर दुबई, रानीपुर, उदाभाग आदि गांवों के 25 किसानों के खाते में शुक्रवार को 3 करोड़ 20 लाख 54 हजार रुपये भेजे गए। इन किसानों को यह रकम जमीन का बैनामा कराने के बाद दिया गया है। बैनामा कराते ही अन्य किसानों के खातों में भी धनराशि भेज दी जाएगी।
जिले की चार तहसील क्षेत्रों ने निकलेगा एक्सप्रेस-वे
गंगा एक्सप्रेस-वे जिले की चार तहसील क्षेत्रों लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार व सलोन के गांवों से होकर निकलेगा। किसानों की जमीन के चिन्हीकरण और नोटीफिकेशन के बाद अब किसानों की जमीन को लेने का काम शुरू हो गया है। अपनी जमीनों का बैनामा कराने वाले किसानों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय आने के बाद उनके खाते में धनराशि भेजने की व्यवस्था है।
लालगंज क्षेत्र के 25 किसानों को जमीन का बैनामा कराने के बाद सर्किल रेट की चार गुना धनराशि उनके खाते में भेजी गई है। 25 किसानों के खातों में 3.20 करोड़ से अधिक धनराशि भेजी गई है। अन्य तहसीलों में भी बैनामे हो रहे हैं। रिपोर्ट आते ही किसानों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें